फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two and a half acres of wheat crop burnt in two villages in the fire caused by breaking of wire

तार टूटकर गिरने से लगी आग में दो गांवों में गेहूं की ढाई एकड़ में फसल जली

Mon, 04 Apr 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two and a half acres of wheat crop burnt in two villages in the fire caused by breaking of wire
गेहूं की फसल के केत में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
दो अलग-अलग गांवों में हुई आगजनी की घटना से दो किसानों की ढाई एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बिहाली निवासी नवीन कुमार ने अपनी एक एकड़ कृषि भूमि में गेहूं की फसल को कटाई के बाद खेत में लगा रखी थी। अचानक बिजली का तार टूट कर फसल पर गिर गया। तार टूटने से उठी चिंगारी के कारण फसल में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं दूसरी घटना गांव नावदी में हुई। गांव नावली निवासी हरि सिंह ने अपनी डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में गेहूं की फसल को कटाई के बाद खेत में लगा रखा था की अज्ञात कारणों के चलते फसल में आग लग गई। जिससे फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसल राख में तब्दील हो चुकी थी। उक्त गांव के किसानों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र के किसान फसल की पैदावार से ही अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता है, लेकिन इस तरह की घटना से किसान बुरी तरह हताश होकर बैठ जाता है। ऐसे में किसान को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा सरकार व प्रशासन समय अनुसार उपलब्ध कराएं ताकि किसान का मनोबल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed