फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of sabotage and snatching cash arrested

तोड़फोड़ व नकदी छीनने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two accused of sabotage and snatching cash arrested
मंडी अटेली। छह पूर्व कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर हथियार के बल पर तोड़फोड़ व नकदी छीनकर फरार हुए 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेशकर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। ताकि अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

गत 13 अक्तूबर को रात 10 बजे 8-10 युवकों ने पुराने बस स्टैंड के नजदीक बीकानेर मिष्ठान भंडार पर लाठी-डंडों पिस्तौल के बल पर हमला बोल दिया था। बताया जाता है कि उक्त हमलावरों ने संचालक से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। वहीं फिरौती न देने पर दुकान में तोड़फोड़ की थी। वहीं काउंटर में रखे 12000 रुपये की नकदी भी चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मिष्ठान भंडार के सेल्समैन धर्मा विश्नोई की शिकायत पर मोहनपुर निवासी प्रदीप जुराक, कटकई निवासी रवि तथा घड़ी रूथल निवासी शिव कुमार सहित अन्य 8 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसमें पुलिस ने रवि कटकई व घड़ी रुथल निवासी शिव कुमार को गुजरवास बाईपास से गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed