{"_id":"616f06470e03fd4b6f3d57f7","slug":"two-accused-of-bike-theft-arrested-narnol-news-rtk6275008129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी।
- फोटो : Narnol
नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान झुंझुनू के शिमला निवासी विकास और मोनू के रूप में हुई है। सीआइए की टीम ने आरोपियों को गहली मोड़ से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता लगाया कि आरोपी बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 5 बाइक भी बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में सीआईए पुलिस ने आरोपी विकास और मोनू निवासी शिमला झुंझुनू को गहली मोड़ से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की कई वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों में मोनू नशे का आदी है। आरोपी बाइक की रैकी कर मास्टर चाबी बाइक में लगाते, चाबी लगते ही मौका पाकर रफू चक्कर हो जाते थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बाइक चोरी करना कबूल किया और अन्य वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों को 3 मामलों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर 5 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपियों ने कोटपूतली राजस्थान, मॉडल टाउन रेवाड़ी, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल, सिंघाना राजस्थान और मातादीन हॉस्पिटल से बाइक चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपियों ने गांव शिमला में मोटरसाइकिलों को छुपा रखा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।