फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in case of woman's death under suspicious circumstances

Mahendragarh-Narnaul News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 13 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of woman's death under suspicious circumstances
अटेली। गांव बिहाली में बुधवार को हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बिहाली निवासी रणधीर और मोहनलाल के रूप में हुई है। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। रेवाड़ी के झाल निवासी सोनू ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी की शादी बीते वर्ष 27 नवंबर को गांव बिहाली निवासी रणधीर के साथ हुई थी। उन्होंने अपने सामर्थ्य से भी अधिक दहेज में नकदी के साथ जेवरात दिए थे। लगभग 10 माह में उसका जीजा रणधीर सिंह उसकी बहन से 20 लाख रुपये की गाड़ी की मांग करने लग गया था, मांग पूरी ना होने पर उसकी बहन को प्रताड़ित कर मारपीट करता था।
विज्ञापन

10 अक्तूबर की रात उसके पिता के पास कांटी चौकी से फोन आया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता अरुणाचल प्रदेश में आसाम राइफल्स में तैनात है। उसके पिता ने उन्हें फोन करके यह जानकारी दी और बुधवार रात तक आने की बात कही। शिकायतकर्ता उसी शाम को अपने परिवार सहित बिहाली पहुंच गया था, जब वह बिहाली पहुंचे तो लक्ष्मी का शव बैड पर पड़ा था और उसके शरीर एवं गले पर निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed