फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in case of assault with iron pipe and bar

Mahendragarh-Narnaul News: लोहे के पाइप और सरिये से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 03 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of assault with iron pipe and bar
नारनौल। नारनौल पुलिस ने लोहे के पाइप और सरिये से मारने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मांदी निवासी अभिमन्यु उर्फ हबली और अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक और दो लोहे की पाइप बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गांव सुराणा के सरपंच विश्वास ने पुलिस शिकायत में बताया कि 26 मई को वह और उसका दोस्त बाइक से नलापुर मोहल्ले से जा रहे थे। उसी समय मांदी निवासी अनिल, अभिमन्यु और अन्य अज्ञात लड़कों के साथ बाइक से आए।
विज्ञापन

उन्होंने सीधे उनकी बाइक को टक्कर मारी। इससे वह सड़क पर गिर गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि अनिल व उसके साथियों ने लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया था। सरिये से पीठ और दोनों पैरों पर चोट मारी। वहां पर मौजूद लोगो ने बीच बचाव कर शिकायतकर्ता को बचाया और सिविल हास्पिटल नारनौल में दाखिल कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले भी उस पर हमला किया था। शिकायतकर्ता ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed