फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Turmeric applied to Lord Shiva, more than 400 women sang auspicious songs

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान शिव को लगाई हल्दी, 400 से अधिक महिलाओं ने गाए मंगल गीत

Wed, 06 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Turmeric applied to Lord Shiva, more than 400 women sang auspicious songs
महेंद्रगढ़। महा शिवरात्रि पर्व के लिए शहरभर में उत्साह का माहौल है। शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर में महा शिवरात्रि शिव बारात का साप्ताहिक महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आयोजन महा शिवरात्रि तक किए जा रहे है। मंगलवार को मोदाश्रम मंदिर में बाबा चंद्रमोली का हल्दी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मातृशक्ति द्वारा भगवान शिव के विवाहोपलक्ष्य में बाबा को हल्दी लगाई गई। इस दौरान मातृशक्ति द्वारा हल्दी गीत और भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में 400 से अधिक महिला श्रद्धालु उपस्थित रही। मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता समर चौधरी की टीम द्वारा भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ अलग-अलग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि भगवान चंद्रमोली का श्रृगांर किया गया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को मेंहदी, 7 मार्च का महिला संगीत व 8 मार्च को शिव-पार्वती विवाह व महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं द्वारा भजन किए किए
मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं द्वारा भोले के लगाई गई हल्दी, शिव शंकर ने पी लई भागं बुदियां पड़ने लगी सहित अनेक भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। अनेक महिलाओं ने बाबा भोले की सगाई में हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed