फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by the heat throughout the day, it rained at night

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर गर्मी से परेशान, रात को हुई बारिश

Wed, 09 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the heat throughout the day, it rained at night
फोटो नंबर- 26नारनौल में बुधवार शाम को हुई बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में दिन भर बादल छाए रहे। इसके बाद शाम छह बजे बूंदाबांदी की गतिविधि देखने को मिली। हालांकि रात करीब 9 बजे बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दो दिन तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.8 व न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि शाम करीब 6 बजे रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी वाली हवाएं चलने से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का दौर बना हुआ है, लेकिन बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से मानसून टर्फ क्षेत्र के आस-पास बना हुआ है। इससे क्षेत्र में बुधवार रात और 10 व 11 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई माह में लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जिससे गर्मी से भी राहत मिलेगी और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 26.3 व अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed