फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by overloaded vehicles, Kurahavata villagers jammed for three and a half hours

Mahendragarh-Narnaul News: ओवरलोड वाहनों से परेशान कुराहवटा ग्रामीणों ने लगाया साढ़े तीन घंटे जाम

Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Troubled by overloaded vehicles, Kurahavata villagers jammed for three and a half hours
गांव कुराहवटा के पास मांडोला-जेरपुर रोड पर बैठकर जाम लगाते ग्रामीण।
महेंद्रगढ़। गांव कुराहवटा रोड स्थित बिजली प्लांट में आने वाले ओवरलोड वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने मांडोला-जेरपुर पाली जाने वाले रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव कुराहवटा में बने बिजली प्लांट में प्रतिदिन ओवरलोड वाहन जाते हैं। ओवरलोड वाहनों की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव की गलियां छोटी हैं जिससे आए दिन ओवरलोड वाहन बिजली खंभों को तोड़ जाते हैं। मंगलवार की रात को पराली से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। करीब सात से आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। वहीं प्लांट मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से नहीं बल्कि गांव के कुछ शरारती तत्वों पर ट्राली में आग लगाई गई है जिससे लगभग आठ से दस लाख रुपये का नुकसान हो गया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे ट्रैक्टर के तारों के नीचे से गुजरते समय शाॅर्ट सर्किट हो गया जिससे उनकी ट्राॅली में आग लग गई। लगभग छह से सात घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस समस्या का समाधान हुआ ही था कि एक अन्य ओवरलोड ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सभी ग्रामीणों ने सुबह दस बजे मांडोला-जेरपुर रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी श्योताज सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीडीपीओ के आश्वासन पर खोला जाम
सूचना पाकर मौके पर पहुंची बीडीपीओ निशा तंवर ने कहा कि गांव के दोनों तरफ एंगल लगवा देंगी जिससे ओवरलोड वाहन उसके नीचे से नहीं आ पाएंगे। इसके लिए पंचायत अपना प्रस्ताव दे दें वो एस्टीमेट बनवाकर दे देंगी। दूसरा राव तुलाराम चौक पर नाका भी लगाया जाएगा। इस दौरान बीडपीओ ने आरटीओ विभाग को फोन कर मौके पर खड़े तीन ओवरलोड वाहनों का चालान भी करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ बजे जाम खोला।
शाॅर्ट सर्किट से ही लगी आग
गांव कुराहवटा के सरपंच राहुल यादव ने बताया कि प्लांट मैनेजर झूठे आरोप लगा रहा है। ट्रैक्टर ट्राॅली में आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि गांव में प्रवेश के बाद रोड के साइडों में तीन चार ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। ट्रैक्टरों में पराली इतनी भर ली जाती है जो ऊपर तारों से तथा साइडों में ट्रांसफॉर्मर से टच होकर चलते हैं। पिछले वर्ष भी एक ट्रैक्टर ट्राॅली में दिन के समय ऐसे ही आग लगी थी।
गांव के शरारती तत्वों ने लगाई आग
बिजली प्लांट मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे फतेहाबाद से दो ट्रैक्टर ट्राॅली पराली की भरकर आ रही थी। गांव कुराहवटा में रात 11 बजे गांव के शरारती तत्वों ने पराली से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों ने ड्राइवरों से भी मारपीट की है। इससे प्रत्येक ड्राइवर को चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत थाने में भी दी गई है।
प्लांट में दो लाख यूनिट बिजली का होता है प्रतिदिन उत्पादन
गांव कुराहवटा के पास स्टार वायर इंडिया विद्युत प्राइवेट लिमिटेड बिजली प्लांट लगा हुआ है। यह प्लांट कृषि संबंधित अवशेष जैसे पराली, सरसों की तूड़ी, कपास की छड़ी आदि से बिजली उत्पादन करता है। यह हरियाणा का पहला बायोमास प्लांट है। प्लांट के अंदर प्रतिदिन दो लाख यूनिट बिजली उत्पादन होता है। प्लांट का एग्रीमेंट हरियाणा पॉवर परचेज सेंटर के साथ हो रखा है। इसी एग्रीमेंट की बदौलत यह प्लांट दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को अपनी बिजली सप्लाई करता है।

वर्जन
हमारे पास कुराहवटा मामले में शिकायत आई हुई लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। -श्योताज सिंह, सदर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed