फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Triennial elections of Retired Employees Association on March 30

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव 30 मार्च को

Tue, 25 Mar 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Triennial elections of Retired Employees Association on March 30
फोटो संख्या:-63 यादव सभा में बैठक करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदा​​धिकारी---संवाद
महेंद्रगढ़। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक यादव धर्मशाला में जिला प्रधान महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव महेंद्रगढ़ में करवाने के लिए व्यवस्था बनाने की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही संगठन के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेशभर से रिटायर्ड डेलीगेट 30 मार्च को चुनाव वाले दिन यादव धर्मशाला में पहुंचेंगे। त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से करवाने एवं यादव धर्मशाला प्रधान डॉ. अभयराम ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में जयपाल यादव प्रदेश सलाहकार, उपप्रधान बाबू लाल यादव ने त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति एवं शांति पूर्ण करवाने। चुनाव के बाद संगठन की लंबित मांगों पर विचार-विमर्श करने के बारे में अवगत कराया। बैठक में तहसील महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी से वरिष्ठ पदाधिकारी सूरजभान नित्यानंद बहादुर सिंह थानेदार, लालाराम, वीर सिंह, विक्रम सिंह, लक्ष्मण, रोहतास, भाग सिंह थानेदार, दरिया सिंह, सुरेश सोनी, वीरभान, कंवर सिंह, घनश्याम, रामानंद, रंगाराव, यादराम, राम किशन, दयाराम ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed