फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tricolor yatra taken out in Kanina

कनीना में निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 13 Aug 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out in Kanina
कनीना में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : Narnol
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटेली विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कनीना के अटेली टी प्वाइंट से शुरू होकर गांव भोजावास में हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक सीताराम यादव ने उन्हानी के शहीद परमिंद्र, शहीद चित्ररू राम की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। उन्हाणी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद परमिंद्र की मां संत, शहीद चित्ररू राम की पत्नी चमेली देवी को विधायक सीताराम यादव ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक सीताराम यादव खुली जीप में सवार होकर कनीना से अटेली की तरफ जाने वाले अटेली टी प्वाइंट से भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा मोहनपुर पहुंची। मोहनपुर में शहीद नायब सूबेदार पतराम यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण करके शहीद की पुत्रवधू सुमित्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा भोजावास पहुंची। यहां पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके तिरंगा यात्रा का समापन किया समापन। विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर पूरे हरियाणा में तिरंगा यात्रा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक निकाली जा रही है। जिसमें वीरवार को अटेली विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की नई पीढ़ी को निश्चय ही एक नई दिशा देगी। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि श्रीनगर में जहां लाल चौक पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ था वहां पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तिरंगा बड़े ही शान से लहरा रहा है। समाजसेवी मोहित इसराना ने विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किया। तिरंगा यात्रा में कनीना मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कैमला, भोजावास मंडल अध्यक्ष थान सिंह, महामंत्री कृष्ण जांगड़ा, निगरानी कमेटी सदस्य मनोज यादव, सतवीर सिंह, राजेंद्र भारद्वाज, सुरेश अत्री, कनीना नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, वेद प्रकाश एडवोकेट, ओम प्रकाश निशानियां, शिव कुमार, रमेश महलावत, मनीष पार्षद, महावीर पहलवान बाघोत, सह संयोजक महामंत्री लख्मी चंद चौहान, सुरेश शर्मा निगरानी समिति सदस्य, प्रदेश सदस्यता सह प्रमुख अजीत सिंह कलवाडी, पूर्व कृष्ण सरपंच ककराला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed