{"_id":"5d34b2ba8ebc3e6ced373d94","slug":"transport-minister-is-all-sub-service-narnol-news-rtk506332463","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री व परिवहन मंत्री ने नारियल फोड़ कर किया सब डिपो निर्माण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री व परिवहन मंत्री ने नारियल फोड़ कर किया सब डिपो निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन
सब डिपो के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ करते परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को महेंद्रगढ़ में सब डिपो के निर्माण का नारियल फोड़ कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को 20 अगस्त तक काम शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही यहां एक टीएम भी डेप्यूट कर दिया है। इसके अलावा मंत्री ने जीएम राजीव नागपाल को बस स्टैंड की रंगाई-पुताई तथा रिपेयरिंग का अस्टिमेट तैयार कर विभाग को भेजने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले रोडवेज के जीएम राजीव नागपाल ने शिक्षा मंत्री और छ परिवहन मंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि 9 अप्रैल 2016 में आयोजित प्रगति रैली में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सब डिपो की आधारशिला रखी थी। तकनीकि कारणों के चलते इस प्रोजेक्ट में देरी हो गई। सब डिपो के निमारण के लिए 679 लाख रुपये की एकमुश्त राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे इस प्रोजेक्ट में देरी नहीं होगी। अधिकारियों को 20 अगस्त तक काम चालू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर अप्रूवल भी आ जाएगी। मंत्री पंवार ने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रात को 30 रोडवेज बसें तथा 32 सहकारी समिति की बसों का ठहराव होता है। सब डिपो बन जाने से बस स्टैंड से 55 बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा जिससे क्षेत्र के 20 हजार प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वर्कशॉप बन जाने के बाद पेट्रोल पंप की सुविधा भी दी जाएगी।
बीजेपी सरकार जो कहती है वो करते दिखाती है : रामिबलास।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। प्रो. शर्मा ने कहा कि मैने वर्ष 1987 में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की स्थापना करवाने का कार्य किया और आज महेंद्रगढ़ बस स्टैंड में बस डिपो की स्थापना इस क्षेत्र की जनता के लिए सबसे बड़ा तोहफा है। सब डिपो के निर्माण का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों की बेसकीमती जमीन कोड़ियों के भाव नीलाम की जाती था। लेकिन उनकी पांच वर्ष के कार्यकाल में किसानों का एक खूड नीलाम और कब्जा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि निम्बेहड़ा माइनर की शुरूआत कर दी गई है जिससें करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भरपर नहरी पानी मिलने लगेगा। 27 करोड़ रुपये की लागत से दोहान नदी में पानी पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ की लागत से डेराली अहीर, डेरोली कौथल एवं आसपास के एक दर्जन गांवों के लिए नहरी पानी की उपलब्धता के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा, तहसीलदार सुभाषचंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार महता, जीएम रोडवेज राजीव नागपाल सहित अन्य अधिकारियों के अलावा नगरपालिका महेंद्रगढ़ के वाईस चेयरमैन रमेश बोहरा सहित अनेकों पार्षद एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
रीतू शर्मा होंगी महेंद्रगढ़ सब डिपो की ट्रैवल मैनेजर:
सब डिपो का विधिवत शुभारंभ करने के साथ ही यहां की ट्रैवल मैनेजर को भी नियुक्त कर दिया है। रेवाड़ी की टीएम रीतू शर्मा को महेंद्रगढ़ सब डिपो का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस मौके पर कृष्ण पंवार ने बताया कि उनकी डीजी रमेश प्रधान से फोन पर बातचीत हो गई है। रेवाड़ी की टीएम रीतू शर्मा को ड्यूल चार्ज दिया गया है। वो महेंद्रगढ़ सब डिपो की टीएम होंगी।
बाक्स:
लोगों का दिल जीतने का किया प्रयास:
नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार कोई भी सीएम घोषणा पेंडिंग रखना नहीं चाहती। इन्हीं के बलबूते पर वो आगामी चुनाव को फतह करना चाहती है। इसके लिए अब बची सीएम घोषणा पर तेजी से काम शुरू हो गया है। महेंद्रगढ़ सब डिपो मुख्यमंत्री ने यहां की पहली आधारशिला रखी थी। उस आधारशिला को रखे हुए सवा तीन वर्ष बीत गए। इन सवा तीन वर्षों में जनता का विश्वास सरकार से उठ गया था। क्योंकि इससे पहले भी 2014 में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ने सब डिपो की घोषणा की थी जिसका बजट मंजूर हो चुुका था लेकिन वो पैसा नूंह के डिपो बनाने पर खर्च कर दिया था। अब लोगों का दिल जीतने के लिए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में टीएम की पोस्ट शुरू करवा दी। साथ ही सब डिपो का काम शुरू करने के लिए समय निर्धारित 20 अगस्त कर दिया। इसके अलावा 30 बसों पर उप केंद्र महेंद्रगढ़ भी लिखवा दिया ताकि लोगों को विश्वास हो सके कि सब डिपो अब बनकर ही रहेगा और सरकार आगामी चुनावों में इसका फायदा उठा सके।