फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trains canceled due to ongoing work will operate from today

Mahendragarh-Narnaul News: कार्य चलने के कारण रद्द हुई ट्रेनों का आज से होगा संचालन

Thu, 28 Dec 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 28 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trains canceled due to ongoing work will operate from today
नारनौल। फुलेरा जंक्शन के पास कार्य चलने के कारण रद्द हुई ट्रेनाें का वीरवार से दोबारा अपने निर्धारित समय पर संचालन शुरू हो जाएगा। इससे रेवाड़ी, रींगस, दिल्ली व जयपुर आदि स्थानों पर यात्रा करने वाले वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नारनौल स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार फुलेरा के पास रेल पटरियों की डबिंग का कार्य चलने के कारण नारनौल से होकर गुजरने वाली विभिन्न सवारी गाड़ियों को कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया गया था। इसमें दिल्ली से उदयपुर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 20473 चेतक एक्सप्रेस को 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया था। वहीं उदयपुर से दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 20474 चेतक एक्सप्रेस 24 से 27 दिसंबर तक, दिल्ली से अजमेर तक चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 12065 और गाड़ी नंबर 12066, 27 दिसंबर तक, मदार से रेवाड़ी तक चलने वाली गाड़ी नंबर 19617 को भी 27 दिसंबर तक रद्द किया गया था। जिनका वीरवार से दोबारा संचालक शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली जैसलमेर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14087 रुणिचा एक्सप्रेस का 24 से 27 दिसंबर व जैसलमेर से दिल्ली तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14088 का 24 से 26 दिसंबर तक मार्ग परिवर्तन किया गया था। वहीं चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22452 का 24 से 27 दिसंबर तक मार्ग परिवर्तन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed