फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Training program organized under Gaon Chalo campaign

Mahendragarh-Narnaul News: गांव चलो अभियान के तहत आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Fri, 09 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Training program organized under Gaon Chalo campaign
फोटो संख्या:56- कनीना में गांव चलो अभियान के मंडल प्रशिक्षण के दौरान सम्बोधित करते मुख्यातिथि य
कनीना। कनीना के एक निजी समारोह स्थल में भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के मंडल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता व जिला उपाध्यक्ष व गांव चलो अभियान के जिला संयोजक यतेंद्र राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिव कुमार मेहता ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। यतेंद्र राव ने बताया कि भारत विकसित गांव के साथ ही विकसित हो सकता है। इसी सोच के साथ 9 से 10 फरवरी के बीच भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में प्रत्येक गांव व बूथ पर 24 घंटे के लिए प्रवास करेंगे। वह पार्टी की गरीब कल्याण नीति व सरकार की उपलब्धियां का प्रचार प्रचार करेंगे तथा लोगों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता जमीन स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति से सीधे जुड़ेंगे व उनकी समस्याओं को समझेंगे जिससे उसे हल करने में बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव, विस्तारक डॉ. चित्र कुमार, जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश निशानियां, कार्यक्रम के अध्यक्ष कप्तान सिंह, राजेंद्र यादव, प्रभारी दीपक कुमार वशिष्ठ, मंडल महामंत्री कृष्ण व देशराज, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनिल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed