{"_id":"58c052394f1c1b9465dc4914","slug":"train-dead-hanging-body-postmartam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मिला पंखे से झूलता साधु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में मिला पंखे से झूलता साधु का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादलपुर से दिल्ली तिलक ब्रिज तक जाने वाली रेलगाड़ी में पंखे से फांसी पर लटका हुआ साधु का शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल शवगृह में रखवा दिया है। साधु की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय सादलपुर से दिल्ली तिलकब्रिज की ओर जाने वाली रेलगाड़ी में एक 40 वर्षीय साधु इंजन से दूसरे नंबर के डिब्बे में पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। जब गाड़ी सोहांसड़ा स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने चढ़ते समय साधु को देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी महेंद्रगढ़ को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद गाड़ी महेंद्रगढ़ पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने शव को शव गृह में रखवा दिया। साधु ने फांसी कब और क्यों लगाई इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक का सावला रंग है, लंबा चेहरा, बड़ी-बड़ी दाढ़ी, बालों की लंबी जटा, भगवा रंग की धोती व कुर्ता व काले रंग की कोट पहन रखी है।