फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   train,civic issuse,civic problem

गले की फांस बनी हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर

Sun, 11 Aug 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
train,civic issuse,civic problem
दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर को हिसार तक विस्तारित करने से दिल्ली के लिए पैसेंजर गाड़ी तो मिल गई है लेकिन सुबह के समय दिल्ली से आने वाली गाड़ी अक्सर लेट रहती है जिससे यात्रियों विशेषकर दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार डेमू 74846/47 का नए नंबर और समय के साथ सवारी गाड़ी के रूप में संचालन भी दैनिक यात्रियों के लिए तो गले की फांस बन गई है। इन यात्रियों को डेमू के स्थान पर रेवाड़ी-हिसार के बीच चलाई गई गाड़ी का समय रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी के समय परिवर्तन से सबसे अधिक परेशानी दैनिक रेलयात्रियों जिनमें अधिकतर नौकरी पेशा, दुकानदार, विद्यार्थी शामिल हैं नई समय सारिणी से खासे परेशान हैं। रेवाड़ी से सुबह करीब 9 बजे सतनाली पहुंचने वाली गाड़ी के स्थान पर अब दिल्ली-हिसार सवारी गाड़ी आने लगी है जिसका सतनाली पहुंचने का समय सुबह 9.45 हो गया है। सुबह 9 बजे सतनाली पहुंचने वाली गाड़ी से सतनाली स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में दैनिक यात्री उतरते थे और इतनी ही संख्या में ट्रेन में चढ़ते थे लेकिन गाड़ी के समय में 40 से 45 मिनट के परिवर्तन से अब इन यात्रियों के समक्ष भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। मजबूरी में उन्हें या तो करीब तीन घंटे पहले गाड़ी पकडनी पड़ती है या फिर अन्य साधनों से गंतव्य पर जाना पड़ रहा है जिससे समय और धन की हानि उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं यह गाड़ी रेवाड़ी की ओर से अक्सर लेट ही आती है जिससे अनेक दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों को मजबूरीवश बस आदि से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसी प्रकार हिसार से शाम के समय सतनाली करीब 5 बजे पहुंचने वाली गाड़ी के समय में भी करीब 50 मिनट बढ़ गई हैं। यही गाड़ी रेवाड़ी से वापस आती है जिससे पहले रेवाड़ी से 7.20 के करीब चलने वाली गाड़ी के चलने का समय अब रात 8:30 बजे हो गया है। इस गाड़ी का समय सतनाली पहुंचने का समय भी रात्रि में करीब एक घंटा बढ़कर रात 10:03 बजे हो गया है जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सतनाली रेल संघर्ष समिति प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि सतनाली स्टेशन राजस्थान, हरियाणा के करीब 80 गांवों का मुख्य रेलवे स्टेशन है और यहां से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से लागू रेलवे की नई समय सारिणी के बाद सतनाली से रेवाड़ी की ओर सुबह के समय 7 बजे के बाद चार घंटे बाद सवारी गाड़ी है इसी तरह दोपहर में 12:30 बजे के बाद करीब पांच घंटे तक सवारी गाड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोहारू से सीकर के लिए सुबह के समय कोई सवारी गाड़ी नहीं है। व्यापक यात्रीहित में रेवाड़ी से सुबह 7 बजे के आसपास सीकर की ओर जाने और शाम को 7 बजे के आसपास रेवाड़ी पहुंचे। इस प्रकार के समय डेमू या सवारी गाड़ी का संचालन किया जाए। ताकि यात्रियों विशेषकर दैनिक यात्रियों को साथ ही सीकर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेहतर रेलसेवा का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यापक यात्रीहित में सतनाली स्टेशन पर अविलंभ 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed