फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders are getting injured in the fight between helpless cows, garbage is collected in the vegetable market in 10 days.

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा गोवंशों की लड़ाई में चोटिल हो रहे व्यापारी, सब्जी मंडी में 10 दिन में होता है कूड़े का उठान

Mon, 15 Jul 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traders are getting injured in the fight between helpless cows, garbage is collected in the vegetable market in 10 days.
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में बेसहारा गोवंशों से नागरिक और व्यापारी परेशान हैं। सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण लगे ढेर में दिनभर गोवंश कूड़ा फैलाते रहते हैं और आपस में लड़ते-लड़ते दुकानों के अंदर घुस जाते हैं। इससे कई व्यापारी अब तक घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनकी लड़ाई में सब्जी व्यापारियों, दुकानदारों व फड़ी संचालकों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। व्यापारियों व दुकानदारों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते हैं। इसके कारण सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि कई बार नगरपालिका से इसके बारे में मौखिक रूप से सूचित कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

10 दिनों तक उठान नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लग जाते हैं। बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारकर इसे पूरी मंडी में फैला रहे हैं। गंदगी के कारण व्यापारियों से लेकर आमजन परेशान है। मंडी के दोनों ओर गेट लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश सैनी, दुकानदार
अधिक कूड़ा होने के कारण बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते सब्जी की दुकानों में घुस जाते हैं और सब्जियों को खराब कर देते हैं। भय के साए में रहकर मजबूरी में सब्जी बेचनी पड़ रही है। दिनभर इनका जमावड़ा परेशानी बढ़ा रहा है।
-हवासिंह, दुकानदार
सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश कूड़ा फैलाते रहते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इन गोवंशों को गोशाला में छोड़ दिया तो किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकता है। आए दिन इनकी हिंसक झड़प में लोग भी चोटिल हो रहे हैं।
-सीताराम सैनी, दुकानदार
बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभी तक नपा द्वारा कोई भी अभियान शुरू नहीं किया गया है और न ही योजना बनाई गई है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
-प्रवीन कुमार, दुकानदार
बजट आने के बाद बेसहारा गोवंशों के लिए नंदीशाला खोली जाएगी। ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। नंदी शालाओं के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed