फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Told the story of Ashwatthama's humiliation and Narsi's loss.

Mahendragarh-Narnaul News: अश्वत्थामा का मानमर्दन और नरसी का भात की कथा सुनाई

Tue, 18 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Told the story of Ashwatthama's humiliation and Narsi's loss.
फोटो संख्या:69- गांव अगिहार में श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन देती कथावाचक साध्वी गोशिका गिरि--स्
महेंद्रगढ़। प्राचीन शिव मंदिर अगिहार में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन 24 अवतार सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए।
विज्ञापन

कथा वाचक साध्वी गोशिका गिरि द्वारा भगवान के 24 अवतार की कथा, अश्वत्थामा का मानमर्दन व नरसी का भात की कथा से भक्तो को भाव विभोर किया। उन्होंने बताया कि भगवान पर विश्वास हो तो नरसी के जैसा। नानी बाई के अडिग विश्वास ने भगवान को भाई के रूप में प्रगट किया। कथा में विशेष रूप से कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, महाभारत की कथा से जोड़ा गया। उसके उपरांत भागवत की व्यास द्वारा रचना, नारद का पूर्व चरित्र बताया।
विज्ञापन

सबसे मधुर कथा प्रसंग विदुर का देखने को मिला। यह कथा हमें सिखाती है कि भगवान को पाने के लिए हमें धन, वैभव, ऐश्वर्य नहीं चाहिए बल्कि भावना एवं श्रृद्धा से भगवान को प्रकट किया गया। मंदिर के भगवान को यदि आपको पाना है तो सब में भगवान का दर्शन करो। जीवों में कृष्ण दर्शन करके आप भगवान को पा सकते है। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह फौजी, मुकेश फौजी, ललित शर्मा, विकास कुमार, युधिष्ठिर शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed