{"_id":"67d860e766ac488d8107ef06","slug":"toilets-closed-due-to-sewerage-blockage-passengers-facing-problems-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122428-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज जाम होने के कारण शौचालय बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज जाम होने के कारण शौचालय बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
फोटो नंबर-12बस स्टैंड परिसर के बाहर वाले हिस्से में बना शौचालय। संवाद
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में सीवरेज जाम होने के कारण पिछले तीन दिनों से शौचालय को बंद किया गया है। जिस कारण यात्रियों को विशेष तौर पर महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड प्रशासन द्वारा शौचालय पर सीवरेज ब्लॉक है इसका पोस्टर चस्पा दिया है।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड परिसर में सीवरेज ब्लॉक की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिस कारण बस स्टैंड प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग को सीवरेज ब्लॉक की समस्या के बाबत अवगत करवा महीने में एक बार सीवरेज की सफाई करवानी पड़ती है ताकि शौचालय सुचारू रूप से चालू रहें। लेकिन स्थाई समाधान नहीं होने के कारण सीवरेज जाम की समस्या बनी रहती है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिला यात्रियों को करना पड़ता परेशानी का सामना :
बस स्टैंड परिसर में पुरुष शौचालय दो जगह बनाए गए हैं। एक जगह भवन के अंदर वाले हिस्से में और दूसरा भवन के बाहर वाले हिस्से में, लेकिन महिला शौचालय केवल बस स्टैंड परिसर में भवन के अंदर वाले हिस्से ही में बना हुआ है। लेकिन सीवरेज जाम होने के कारण भवन के अंदर वाले हिस्से के शौचालय बंद करने पड़ते हैं। ऐसे में पुरुष यात्री बाहर वाले हिस्से में बने शौचालय का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन :
सीवरेज की सफाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया गया है। सीवरेज की सफाई होने के बाद शौचालय को सुचारू रूप से चालू कर दिए जाएंगे ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
राजेश कुमार, इंचार्ज, नारनौल डिपो
वर्जन :
सीवरेज जाम की समस्या के बारे में बस स्टैंड प्रशासन द्वारा शिकायत दी गई है। सीवरेज जाम की समस्या बस स्टैंड परिसर में बने चैंबर में हैं। जल्द ही सीवरेज की सफाई का कार्य किया जाएगा।
आकाश यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग