फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ToileToilet system in shambles; work orders worth lakhs prove ineffective.h lakhs prove ineffective.

Mahendragarh-Narnaul News: शौचालय व्यवस्था चरमराई लाखों का वर्क ऑर्डर बेअसर

Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ToileToilet system in shambles; work orders worth lakhs prove ineffective.h lakhs prove ineffective.
फोटो संख्या:69- लोक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक शौचालय के लगा ताला--संवाद - फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर में सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाए गए पांच शौचालय आज बदहाल स्थिति में पड़े हैं। नगर पालिका ने इनके रखरखाव के लिए मई माह में 28.32 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया था और दो साल के लिए एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर और मुख्य बाजारों में आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए ये शौचालय बनाए गए थे लेकिन देखरेख की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के चलते ये पूरी तरह अनुपयोगी स्थिति में पहुंच गए हैं। कई शौचालयों पर ताले लगे हुए हैं और अभी तक काम शुरू भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पहले भी इनके रखरखाव के लिए निजी एजेंसी नियुक्त की गई थी लेकिन निगरानी के अभाव में व्यवस्था बिगड़ती चली गई। समय के साथ नल टूट गए, पानी की टंकियां गायब हो गईं और शौचालय उपयोग के लायक नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर की शर्तों के अनुसार एजेंसी को तीन शिफ्टों में 35 कर्मचारियों की तैनाती करनी थी। साथ ही नियमित सफाई, पानी की सुविधा और मरम्मत का काम भी करना था। शर्तों का पालन न होने पर टेंडर रद्द करने का प्रावधान भी है।

इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। आम लोगों, खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें या तो निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ता है या फिर अन्य विकल्प ढूंढने पड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

फोटो संख्या:69- लोक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक शौचालय के लगा ताला--संवाद

फोटो संख्या:69- लोक निर्माण विश्राम गृह के नजदीक शौचालय के लगा ताला--संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed