फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today, Sanjay and Shabnam will receive the Progressive Farmer Award at HAU.

Mahendragarh-Narnaul News: आज एचएयू में संजय व शबनम को मिलेगा प्रगतिशील किसान अवॉर्ड

Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Today, Sanjay and Shabnam will receive the Progressive Farmer Award at HAU.
फोटो संख्या:72- किसान संजय कुमार--स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। खेती में आधुनिक तकनीक से लेकर लघु उद्योग शुरू करने में महेंद्रगढ़ जिले के किसान प्रदेशभर में अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले के गांव गादड़वास से संजय कुमार व महेंद्रगढ़ शहर से शबनम देवी को प्रगतिशील किसान अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के उपलक्ष्य में किसान दिवस पर आयोजिक कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डार्क जोन में अनूठा प्रयोग बना वरदान
गांव गादड़वास निवासी संजय कुमार ने भूजल स्तर के अभाव को आड़े नहीं आने दिया। खेती में तकनीकी का समावेश कर किसानों के लिए प्रेरणा बने। संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में एक निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मी की नौकरी छोड़ पांच एकड़ भूमि पर आधुनिक तरीके से पारंपरिक फसलों की अपेक्षा मोटे अनाज व सब्जियों का उत्पादन शुरू किया था। धीरे-धीरे खेती में नवाचार अपनाया और आय बढ़ी। वर्ष में एक एकड़ से तीन बार सब्जियों का उत्पादन ले रहे हैं। वर्तमान समय में सालाना 15 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफ भी पहुंच गया है। माईक्रो इरिगेशन, मलचिंग, ड्रिप इरिगेशन, लो टनल जैसे आधुनिक तरीकों से वर्तमान समय में 30 एकड़ में अच्छा उत्पादन ले रहे हैं। साथ ही एफपीओ के माध्यम से हर साल किसानों को आधुनिकता अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को स्वरोजगार देने में शबनम बनीं प्रेरणा
प्रगतिशील किसान अवॉर्ड के लिए महिला उद्यमी वर्ग में चुनी गई महेंद्रगढ़ निवासी शबनम देवी महिला स्वरोजगार को बढ़वा देने के लिए प्रेरणा बनी हैं। वर्ष 2020 में कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ से सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर सिलाई का काम शुरू किया था। अब दस महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। शहर के आजाद चौक पर अपनी दुकान शुरू की थी। अब सालाना दो लाख रुपये तक आय ले रही है। शरबन ने बताया कि क्षेत्र में होने वाले प्रशिक्षण शिविरों के दौरान वह विशेषज्ञ के रूप में महिलाओं को सिलाई की बारीकियों से अवगत करा रही हैं। दस महिलाओं का स्वरोजगार शुरू करा चुकी हैं। सालाना 50 से अधिक लड़कियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही हैं।

फोटो संख्या:72- किसान संजय कुमार--स्रोत- स्वयं

फोटो संख्या:72- किसान संजय कुमार--स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed