{"_id":"66b1285397afa74e3b095e17","slug":"today-is-the-last-day-to-deposit-fees-for-pg-classes-in-government-college-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111260-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में फीस जमा करवाने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में फीस जमा करवाने का आज अंतिम दिन
Tue, 06 Aug 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालयों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पहली सूची के तहत दाखिला किया जा रहा है। मंगलवार को पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा। महेंद्रगढ़ व सतनाली के तीनों महाविद्यालयों में 340 सीट पर 119 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 221 सीट रिक्त हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में तीन कोर्सों में 120 सीट पर दाखिला किया जाएगा, जिसमें 48 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 72 सीट अभी भी रिक्त है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्राओं को एक ओर अवसर प्रदान किया गया है। 14 अगस्त तक छात्राएं ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकती हैं। महाविद्यालय में में 350 सीट रिक्त हैं।
सतनाली महाविद्यालय में नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में तीन कोर्सों पर 120 सीट पर 47 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। 71 सीट रिक्त बची हुई है। मंगलवार को फीस जमा करवाने की अंतिम दिन रहेगा। वहीं यूजी कक्षाओं में 700 सीट पर 591 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके हैं। अभी 109 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के दो कोर्सों में 100 सीट पर 24 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त तक पहली सूची के आधार पर फीस जमा करवाने की अंतिम दिन है। 8 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। उसी दिन शाम को पंजीकरण के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन होगा। 9 से 16 अगस्त तक रिक्त सीट रहने पर पहले आओ पहले पाओं के तहत फिजिलकल काउंसिलिंग में दाखिला किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी को 100 रुपये जुर्माना फीस जमा करवानी होगी। 17 से 24 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। वहीं यूजी कक्षाओं में 494 सीट रिक्त बची हुई है। 14 अगस्त को दाखिले के लिए दोबारा पोर्टल ओपन किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली
संकाय सीट दाखिले रिक्त सीट
एमए हिस्ट्री 40 18 22
एमए ज्योग्राफी 40 13 27
एमएससी कैमिस्ट्री 40 16 24
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
एमए अंग्रेजी 40 11 29
एमएससी ज्योग्राफी 40 18 22
एमकॉम 40 19 21
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
एमए हिंदी 50 12 38
एमए अंग्रेजी 50 12 30