फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Today is the final day for mustard procurement; wheat procurement will continue.

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों खरीद का आज अंतिम दिन, गेहूं की खरीद रहेगी जारी

Wed, 29 Apr 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Today is the final day for mustard procurement; wheat procurement will continue.
मंडी अटेली। अनाज मंडी में 30 अप्रैल को सरसों की सरकारी खरीद के अंतिम दिन से पहले ही बाजार का रुख साफ नजर आने लगा है। गेहूं की तुलना में सरसों की आवक और खरीद में ज्यादा तेजी देखने को मिली। हालांकि, सरकारी खरीद सीमित ही रही।
विज्ञापन

बुधवार को खरीद के अंतिम चरण में किसान दोनों फसलें लेकर मंडी पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार सरसों की सरकारी खरीद में 234 किसानों ने भाग लिया और कुल 4,839 क्विंटल सरसों समर्थन मूल्य पर बेची गई। दूसरी ओर गेहूं की सरकारी खरीद में 462 किसानों की भागीदारी रही जिनकी कुल आवक 12,638 क्विंटल दर्ज की गई।
विज्ञापन

उठान में भी गेहूं आगे रहा। गेहूं के 17,450 बैग का उठान हुआ जबकि सरसों के केवल 3,257 बैग ही उठाए जा सके। प्राइवेट मंडी में पूरे सीजन के दौरान सरसों की बंपर खरीद जारी रही और अंतिम दिन तक इसका असर बना रहा। अब तक 5,410 किसान अपनी सरसों प्राइवेट व्यापारियों को बेच चुके हैं जिससे कुल आवक 1,18,748 क्विंटल तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की ओर से समर्थन मूल्य से अधिक भाव मिलने के कारण किसानों का रुझान लगातार प्राइवेट खरीद की ओर रहा, जिसके चलते सरकारी केंद्रों पर सरसों की आवक सीमित रही। मंडी प्रशासन ने अंतिम दिन व्यवस्थाएं सुचारू रहने का दावा किया है। वहीं, गेहूं की खरीद अभी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में इसकी आवक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed