{"_id":"694d8077114cb1837800e5ed","slug":"today-2453-students-in-the-district-will-take-the-level-1-mission-buniyad-exam-narnol-news-c-196-1-nnl1003-133986-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में आज 2453 विद्यार्थी देंगे लेवल-1 की मिशन बुनियाद परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में आज 2453 विद्यार्थी देंगे लेवल-1 की मिशन बुनियाद परीक्षा
विज्ञापन
फोटो नंबर-30मिशन बुनियाद सेंटर में पढ़ते विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। जिले में मिशन बुनियाद के तहत आयोजित बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा। जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां जिलेभर से 2453 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इन केंद्रों में दो नारनौल, दो महेंद्रगढ़, एक अटेली, एक नांगल चौधरी व एक केंद्र कनीना में बनाया गया है।
जानकारी देते हुए जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी।
सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं सहायक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अनुशासन कायम रखने और नकल रहित परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं तथा विशेष सतर्कता बरती जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, अनुसंधानात्मक सोच विकसित करना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करना है।
परीक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान-विकास एवं शैक्षणिक प्रगति में उपयोगी साबित होगा।