{"_id":"671e43e534bf274ac1f48e3244c2af3b","slug":"to-capture-placed-in-shed-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करने के लिए लगाई छप्पर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा करने के लिए लगाई छप्पर में आग
नारनौल
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चितलांग में पशुओं के छप्पर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से उठे धुएं से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उधर, एक दलित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कब्जे की नियत से छप्पर में आग लगाई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में केसर देवी ने बताया कि उसके घर के पास ही करीब 400 गज का प्लाट है। इस पर वे पशुओं को बांधते हैं। केसर देवी का आरोप है कि प्लाट को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका अदालत में केस चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर दूसरे गुट ने सोमवार देर शाम छह बजे प्लाट में बने पशुओं के छप्पर में आग लगा दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती, छप्पर जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
उधर, सूचना मिलने पर महेंद्रगढ़ थाना के एसआई जयप्रकाश ने टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। हालांकि, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस की जांच का पहला बिंदु यह है कि आखिर आग आरोपी पक्ष ने लगाई है या फिर आग लगने के दूसरे कारण हैं। उधर, इस बारे में आरोपी पक्ष से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
न्याय मांगने पहुंचे थाने
दलित समुदाय की महिला केसर देवी, उसका पुत्र कृष्ण कुमार, नंदलाल व अन्य रात आठ बजे गांव से थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। केसर देवी ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले उनके पति के साथ मारपीट भी की गई थी। उधर, गांव के ही दो पक्षों में विवाद होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने देर रात पुलिस बल गांव में भेजा, ताकि गांव की शांति भंग न हो सके। रात नौ बजे तक केसर देवी व परिवार के सदस्य थाने में ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगा रहे थे। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
करेंगे उचित कार्रवाई : थाना प्रभारी
इस बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आग लगने का कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गांव में पुलिस बल भेजा गया है और स्थिति सामान्य है।