{"_id":"6a8f2d7862741ac55e012915","slug":"tm-expressed-displeasure-upon-seeing-the-workshop-in-disarray-and-issued-instructions-to-maintain-proper-records-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129454-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वर्कशॉप में बिखरा सामान देख टीएम ने जताई नाराजगी, रिकॉर्ड रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वर्कशॉप में बिखरा सामान देख टीएम ने जताई नाराजगी, रिकॉर्ड रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। सब डिपो के निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप में सामान व्यवस्थित न होने और बसों के प्रवेश-निकासी का पूरा रिकॉर्ड नहीं मिलने पर रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर जनरैल सिंह ने कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही से काम प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी रहता है। इसके अलावा डिपो की साफ-सफाई और बसों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बुधवार को नारनौल रोडवेज विभाग की टीम ने सब डिपो का निरीक्षण किया। टीएम ने डिपो परिसर, वर्कशॉप, बुकिंग ब्रांच, ड्यूटी सेक्शन, यार्ड और कैश ब्रांच का जायजा लिया। वर्कशॉप में मरम्मत कार्य में इस्तेमाल होने वाले सामान को निर्धारित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मरम्मत या अन्य कार्य के लिए आने वाली प्रत्येक बस की एंट्री और बाहर जाने का समय रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। बस के वर्कशॉप में रहने के दौरान किए गए कार्य का भी पूरा विवरण रखा जाए।
विज्ञापन
टीएम ने मैकेनिकल कर्मचारियों को काम में लापरवाही नहीं बरतने और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों का बेहतर रखरखाव यात्रियों की सुरक्षित और सुचारु यात्रा के लिए जरूरी है। इस दौरान इंचार्ज हरिकिशन, ड्यूटी क्लर्क रवि, यार्ड मास्टर श्री भगवान सहित कर्मचारी मौजूद रहे।