फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Time for OPD of Civil Hospital changed, Flu Corner will now run in two shifts

नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय बदला,फ्लू कार्नर दो शिफ्ट में चलेगा

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Time for OPD of Civil Hospital changed, Flu Corner will now run in two shifts
जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया है। अब अस्पताल की ओपीडी सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहले ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती थी। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने फ्लू कार्नर को अब दो शिफ्ट में कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बीच नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। इससे अस्पताल में मरीजों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने में प्रबंधन को कठिनाई होती थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के कहने के बाद भी मरीज सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते। ऐसे में कई दिनों से अस्पताल प्रबंधन ओपीडी को लेकर विचार कर रहा था। इसी बीच वीरवार की शाम स्वास्थ्य निदेशालय ने ओपीडी के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार से ही नागरिक अस्पताल नारनौल की ओडीपी में बदलाव कर दिया। इससे 12 बजे के बाद आए मरीजों को ओपीडी में पर्ची नहीं बन सकी। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीजों को इमरजेंसी में दिखाना पड़ा। वहीं अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किया जा रहा है। बता दें कि पहले ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती थी। ऐसे में अब नई ओपीडी को तीन घंटे कम कर दिया गया है। अब पीएचसी और सीएचसी में भी नए समय के अनुसार ओपीडी लगेगी।
विज्ञापन

फ्लू कार्नर दो शिफ्ट में चलेगा
अस्पताल की एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि ओपीडी के समय में बदलाव के बाद अब फ्लू कार्नर की सेवा को और बेहतर किया गया है। अब फ्लू कार्नर सुबह नौ से शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिए डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगा दी गई है। इससे सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल की सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास है। जिससे मरीजों को परेशानी न हो। अब अस्पताल की ओपीडी सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। वहीं फ्लू कार्नर अब सुबह नौ से छह बजे तक चलेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में आने वालेे की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।
-डॉ. आशा शर्मा, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed