फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Through the Spark program, students will learn about science experiments.

Mahendragarh-Narnaul News: स्पार्क कार्यक्रम से विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान के परीक्षण

Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Through the Spark program, students will learn about science experiments.
फोटो संख्या:58 गांव स्याणा स्कूल के राजकीय स्कूल में जानकारी देते प्रवक्ता अजय यादव। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने के लिए डाइट फैकल्टी की ओर से स्कूलों में विजिट की जा रही हैं और शिक्षक विद्यार्थियों को कक्षा में विज्ञान का जादू दिखा रहे हैं। विज्ञान के अनोखे प्रयोग विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से विद्यार्थियों की रूचि परखने और अधिक रोजगार संभावित विषयों में रूचि बढ़ाने के लिए स्पार्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें डाइट फैकल्टी स्कूलों में जा रहे हैं और विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने के लिए विज्ञान संबंधी परीक्षण करके दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। बायोलॉजी प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि कक्षा में विज्ञान संबंधी सामान्य परीक्षण करके विद्यार्थियों की रूचि परखी जाती है और उनका ध्यान भी विज्ञान विषय की ओर से आकर्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विज्ञान के विषयों पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की जाती है। इसके बाद बोर्ड पर रिएक्शन आदि करवाकर विद्यार्थियों को समझाया जा रहा है। बाद में कुछ परीक्षण करके विद्यार्थियों के सामने ही पहेली को सूझाकर विज्ञान की सरलता समझाई जा रही है।

इसके तहत ही प्रवक्ता ने गांव स्याणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आवेश पर परीक्षण करके दिखाया गया। इसमें प्रवक्ता ने दो गुब्बारे लिए और आपस में रगड़कर आवेश उत्पन्न होने की प्रक्रिया समझाई।
सभी प्रवक्ता अब कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे और विद्यार्थियों की समझ, रूचि आदि की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके आधार पर एससीईआरटी की ओर से आगामी सत्र में विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।

--------------
वर्जन:
एससीईआरटी के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है डाइट प्रवक्ता हर स्कूल में जाकर विद्यार्थियों की रूचि परख रहे हैं। साथ ही परीक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की रूचि विज्ञान विषय में बढ़ा रहे हैं। -विश्वेश्वर कौशिक, प्राचार्य, डाइट महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed