फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three youths standing at the shop were hit by a pickup and injured

दुकान पर खड़े तीन युवकों को पिकअप से टक्कर मारकर घायल किया

Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three youths standing at the shop were hit by a pickup and injured
नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर सुजापुर के समीप एक पिकअप गाड़ी ने चाय की दुकान पर खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुसिल को दी शिकायत में धर्मपाल निवासी सुजापुर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार को उसका भतीजा शुभम, धर्मपाल और विवेक तीनों गांव के अशोक प्रधान की स्टॉल के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान रेवाड़ी की तरफ से एक पिकअप चालक बड़ी तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। जिससे शुभम, धर्मपाल और विवेक घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद गाड़ी का चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed