फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three years ago, the Chief Minister had announced the construction of the road, met the MP to start the construction

तीन वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी सड़क निर्माण की घोषणा, निर्माण शुरू कराने को लेकर सांसद से की मुलाकात

Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three years ago, the Chief Minister had announced the construction of the road, met the MP to start the construction
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी गांव धौली से नांगल माला सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। तीन वर्ष पूर्व 4 अप्रैल 2018 को सड़क के निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मंजूरी मिली थी। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पत्र भी जारी किया था।
विज्ञापन

करीब 6 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का निर्माण होना था इससे आधा दर्जन गांवों को इसका लाभ मिलता। वहीं सतनाली क्षेत्र के गांवों को केंद्रीय विश्वविद्यालय से जोड़ने वाला यह सुगम रास्ता है लेकिन सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को करीब 15 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा इस मार्ग की चौड़ाई को लेकर आपत्ति लगाकर साथ लगती जमीन अधिग्रहण करने की योजना बनाई थी। इसके बाद जिन किसानों की रास्ते के साथ लगती जमीन अधिग्रहीत होनी थी। उन्होंने स्वीकृति एफिडेविट भी जमा करवा दिए थे। सड़क निर्माण को लेकर श्रीसुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा व धोली-झांखड़ी के पूर्व सरपंच ने महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। संदीप मालड़ा ने कहा कि अधिकारियों के आपसी तालमेल की कमी की वजह से निर्माण कार्य अटका हुआ है। सांसद ने आश्वासन दिया है कि इस विषय को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा कराएंगे। एक पत्र अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed