{"_id":"67d1d621b624a80c4605abc4","slug":"three-tractor-trolleys-caught-for-illegal-transportation-of-minerals-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122293-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खनिज के अवैध परिवहन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खनिज के अवैध परिवहन पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 1खनिज का अवैध परिवहन करते पकड़ी गई ट्रॉली।स्रोत: प्रशासन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में अवैध खनन और किसी भी प्रकार के खनिज का अवैध तरीके से परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम पुलिस की मदद से निगरानी कर रही है। दो दिनों में अवैध तरीके से खनिज का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी गई। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 6.45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन गुप्त सूचना के आधार पर भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। ग्राम पंचायत भी लगातार अपने गांव में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और जिला प्रशासन को सूचित करें। दो दिनों में हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग, पुलिस विभाग, फॉरेस्ट विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त टीम मंगलवार और बुधवार को विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रही थी। इस दौरान राजस्थान से अवैध तरीके से बजरी ला रहे एक ट्रैक्टर ट्राॅली को पुलिस की सहायता से पकड़ा। चालक किसी प्रकार का बिल नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने जब्त करके 2.15 लाख रुपये की रॉयल्टी तथा पेनाल्टी वसूली की कार्रवाई शुरू की। इसी प्रकार राजस्थान बॉर्डर के साथ लगते गांव महरमपुर में चेकिंग के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध तरीके से बजरी का परिवहन करते पकड़ी गई। इन पर 4.30 लाख रुपये की पेनाल्टी तथा रॉयल्टी वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।