{"_id":"67ddaca7b465b209840e80ce","slug":"three-more-accused-involved-in-fraud-of-rs-118-crore-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122584-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1.18 करोड़ की ठगी में संलिप्त तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1.18 करोड़ की ठगी में संलिप्त तीन और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक करोड़ अठारह लाख की ठगी में संलिप्त तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना की टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में संलिप्त तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर ऑनलाइन कार्य का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने मामले में संलिप्त थे। पुलिस ने आरोपियों को उकलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पहचान प्रमोद निवासी सनियाना थाना भुना और सागर व अशोक कुमार निवासी उकलाना के रूप में हुई है। आरोपी सागर व अशोक कुमार साइबर ठगी की राशि को ट्रांसफर करने का काम करते थे, जिन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए विनोद, संजय कुमावत, मोहन कुमार, बृजमोहन, किशोर, रिषभ, मुकेश, कैलाश नाथ, प्रमोद कुमार, अभिषेक और अमन को पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये, 24 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 21 एटीएम कार्ड, 9 चेकबुक, 8 कैशबुक, 5 पासबुक, 9 सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया था।