फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three Delhi-based firms did business of 439 crores on paper

दिल्ली की तीन फर्मों ने कागजों में ही किया 439 करोड़ का कारोबार

Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three Delhi-based firms did business of 439 crores on paper
तीन फर्मों के नाम पर महेंद्रगढ़ जिले में 439 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया। सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट की जांच में साबित हुआ कि जिस माल की खरीद फरोख्त रिकॉर्ड में दिखाई गई वह मौके पर आया ही नहीं। यह तीनों फर्जी कंपनी महेंद्रगढ़, कनीना और अटेली में दिखाई गई थी। आबकारी एवं कराधान विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जय गुरुदेव ट्रेडर्स ने महेंद्रगढ़ में दादरी रोड पर अपना कार्यालय दिखाते हुए फर्म का पंजीकरण कराया। जिसके लिए कंपनी ने टिन नंबर, जीएसटी नंबर भी हासिल किए। कंपनी ने रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये के लेनदेन किया। आबकारी एवं कराधान विभाग के मुख्यालय ने जिला आबकारी एवं कराधान विभाग को जांच के निर्देश दिए। 9 अगस्त 2019 को मुख्यालय ने यह आदेश दिया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए जांच की। जिसमें पाया गया कि रिकॉर्ड में दिए गए पते पर ऐसी कोई फर्म नहीं है। जांच अधिकारी ब्रह्मदत्त तथा राम सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस पते पर ऐसी कोई फर्म नहीं है। मौके पर कोई स्टाक भी नहीं है। कंपनी ने यहां करीब 192 करोड़ रुपये का इनवायस दिखाया हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने दिल्ली के प्रेम नगर स्थित एडीईएफ ब्लॉक निवासी राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कनीना में महेंद्रगढ़ रोड पर शारदा इंटरप्राइजिज नाम से एक फर्म बनाई गई। जिसके लिए कंपनी को टिन नंबर 06602414055 जारी किया गया था। इस कंपनी का पंजीकरण 29 मई 2017 को दिखाया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग को इस फर्म की गतिविधियां संदिग्ध लगी। मुख्यालय से आए पत्र के अनुसार जिले के आबकारी एवं कराधान अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की। जांच अधिकारी ब्रह्मदत्त तथा राम सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस पते पर मौके पर फर्म मौजूूद नहीं है। कंपनी ने दिल्ली से 157 करोड़ रुपये की खरीद का स्टॉक दिखाया है। कंपनी ने टर्न ओवर निल दिखाया है। पुलिस ने आबकारी विभाग की शिकायत पर दिल्ली के विष्णु गार्डन, तिलक नगर निवासी अमरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली में रोड पर रानी इंटरप्राइजिज नाम से फर्म का पंजीकरण कराया गया। 28 जून 2017 को पंजीकरण दिखाया गया है। इस फर्म के नाम पर 90 करोड़ 32 लाख रुपये का लेनदेन दिखाया गया है। जांच अधिकारी ब्रह्मदत्त तथा राम सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस पते पर मौके पर फर्म मौजूूद नहीं है। कंपनी का रिकॉर्ड भी संदिग्ध पाया गया। पूरा लेनदेन कागजों पर ही किया गया है। पुलिस ने दिल्ली के रोशनपुरा निवासी सत्य शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

वर्जन
तीन फर्मों की जांच के लिए मुख्यालय से पत्र आया था। जिसकी जांच पूरी हो चुकी है। तीनों फर्म का लेनदेन फर्जी पाया गया। मौके पर कोई स्टॉक नहीं था। तीनों कंपनियों ने रिकॉर्ड में करीब 439 करोड़ रुपये का लेनदेन कागजों में ही किया है। हमने पुलिस एफआईआर दर्ज करा दी है।
अशोक कुमार, आबकारी एवं कराधान अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed