फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   three death in accident

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशी, हादसे में पति-पत्नी व बेटी की मौत

Tue, 04 Aug 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
three death in accident
three death in accident
कनीना। जहां एक तरफ देशभर के साथ साथ पूरी दुनिया में बहन अपने भाई को राखी बांधकर इस अटूट प्रेम के रिश्ते के त्योहार को मना रहे थे। ऐसे में धनौंदा में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

धनौंदा गांव के ओमप्रकाश पुत्र सरदारा सिंह (45 वर्ष) सुशीला पत्नी ओमप्रकाश (40 वर्ष) मनीषा पुत्री ओमप्रकाश (9 वर्ष) तीनों झज्जर में रक्षाबंधन पर्व पर मनाने जा रहे थे। झज्जर के पास एक गांव में सुशीला के परिवार वाले रहते हैं। तीनों सुबह बाइक पर सवार होकर जब छुछकवास से निकले तो गांव मरौत के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश के एक लड़का जोकि 18 वर्ष और एक लड़की जो कि 17 वर्ष की है, वो घर पर ही थे। ओमप्रकाश रेहड़ी लगाकर जीवन यापन कर रहा था। गांव के सरपंच रुपेंद्र ने बताया कि इस हादसे की सूचना उन्हें मिल गई है। पूरा गांव शोक की लहर में डूबा हुआ है। अब उस परिवार में महज मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री घर पर बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed