फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three days of frost and hailstorm have caused damage to standing crops spread over 3.50 lakh acres.

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन जमे पाले व ओलावृष्टि से 3.50 लाख एकड़ में खड़ी फसलों में नुकसान की आशंका

Tue, 27 Jan 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three days of frost and hailstorm have caused damage to standing crops spread over 3.50 lakh acres.
फोटो संख्या:67 गांव नांवां में जमीन पर गिरे ओले। संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिनों से जम रहे पाले व मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की आशंका है। वहीं मौसम विभाग की की ओर से आगामी दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। किसानों को ओलावृष्टि का भय सता रहा है। पिछले एक पखवाड़े के दौरान करीब पांच बार पाला जम चुका है जिस कारण जिले में 3.50 लाख एकड़ में खड़ी फसलों में नुकसान की आशंका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 7.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन

--------------
सतनाली क्षेत्र के कुछ गांवों में सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां, डिगरोता, सुरेहती जाखल और बारड़ा सहित आसपास के गांवों में बारिश के साथ हुई हल्की ओलावृष्टि के कारण किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है। किसान फूल सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश कुमार, रोहताश, उदय व मदन ने बताया कि सुबह ओलावृष्टि होने से सतनाली क्षेत्र में सरसों, गेहूं, मटर और चना की फसल में नुकसान की आशंका है। सरसों, मटर व चने की फलियों में दाना बनना शुरू हो चुका है। वहीं अधिक समय तक बदलवाई व कोहरा और धुंध छाने से इस समय सरसों की फसल में सफेद रतुआ व तना गलन व फफुंद की संभावना बढ़ जाएगी। हल्की बूंदाबांदी के बाद अब कोहरा छाने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में सरसों की फलियों में दाने का पकाव भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- वर्जन
आगामी दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में हल्की गिरावट आएगी। -डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ

फोटो संख्या:67 गांव नांवां में जमीन पर गिरे ओले। संवाद

फोटो संख्या:67 गांव नांवां में जमीन पर गिरे ओले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed