फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three cities of the district will get small government

जिले के तीन शहरों को मिलेगी छोटी सरकार

Mon, 23 May 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three cities of the district will get small government
नारनौल। हरियाणा चुनाव आयोग ने शहरी एवं स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। 19 जून को जिले की एक नगर परिषद तथा दो नगरपालिका के चुनाव होंगे। 22 जून को परिणाम घोषित होने के बाद तीनों शहरों को नई छोटी सरकारें मिलेगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नगर परिषद नारनौल एवं नांगल चौधरी पर महिला की चौधर रहेगी। दोनों ही सीटें सामान्य महिला आरक्षित हैं। वहीं महेंद्रगढ़ की सीट सामान्य रहेगी। इसके अलावा शहर की सरकार नारनौल में 11 महिलाओं, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी में 5-5 महिलाओं की भागीदारी रहेगी। शहर का मुखिया सीधा चुने जाने पर न तो सांसद, विधायक एवं मंत्री का कोई हस्तक्षेप रहेगा और न ही पार्षदों का दबाव रहेगा। ऐसे में शहर के विकास कार्य तेजी से होंगे। पिछले पांच वर्षों में नगर पालिका महेंद्रगढ़ का कार्यकाल सबसे खराब रहा। इन पांच वर्षों में नपा चेयरपर्सन एवं पार्षदों की खींचतान की वजह से शहर में विकास कार्य नहीं हो पाए। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगताना पड़ा।
विज्ञापन

महिलाओं और एससी कैंडिडेट के लिए आठवीं पास होना जरूरी। अनारक्षित प्रत्याशी के लिए 10 वीं पास होना जरूरी है। वहीं 30 मई से 4 जून तक उम्मीदवार 11 बजे से 3 बजे तक नोमिनेशन कर सकेंगे। इस बीच 2 जून को अवकाश रहेगा, उस नोमिनेशन नहीं होगा। 6 जून को आवेदनों की छंटनी होगी। 7 को नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल होगी। उनको सिंबल भी दिए जाएंगे। पोलिंग बूथ की लिस्ट भी इसी दिन जारी होगी। मतदान के लिए एक घंटे का टाइम एक्स्ट्रा दिया गया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। सरकार की ओर से इस बार नगर परिषद का दायरा बढ़ा दिया है। शहर का विस्तार 25 वार्डों से बढ़ाकर 31 कर दिया गया है। गांव किरारोद अफगान, नसीबपुर, नीरपुर, पटीकरा, कोजिंदा, मांदी, लुतफ्पुर, नूनी अव्वल गांवों को शहर में शामिल किया गया है। वार्ड बढ़ने से वोटों की संख्या बढ़कर 72453 हो गई है। इनमें 38453 पुरुष, 34199 महिलाएं तथा अन्य एक वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
बाक्स:
शहरी सरकार नहीं होने से विकास कार्य हो रहे प्रभावित:
निवर्तमान सरकार का कार्यकाल जून 2021 में समाप्त हो गया था। एक वर्ष से शहर का कार्यभार एसडीएम के हाथों में था। एक वर्ष से नारनौल शहर में इतना काम नहीं हो पाया जो होना था। प्रशासनिक अधिकारी अपने हिसाब से काम कराते हैं। इसका एक उदाहरण किला रोड से महिला थाने तक का रोड है जो एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 50 प्रतिशत रोड बना है। नगर परिषद चेयरमैन विकास कार्यों में दिलचस्पी लेकर क्षेत्र के विकास कार्य करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
नगर परिषद नारनौल
कुल जनसंख्या - 1 लाख 5 हजार 308
कुल वोट - 72453
महिला वोटर - 34199
पुरुष वोटर - 38253
अन्य वोटर - 01
कुल वार्ड - 31
कुल बूथ -64
चेयरमैन सीट कैटेगरी - महिला (सामान्य)
सामान्य वार्ड नं.- 1, 4, 5, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 25, 26, 27, 30, 31
सामान्य महिला वार्ड नं. - 2, 7, 11, 13, 18, 23, 24, 28, 29
अनुसूचित वार्ड नं. - 3, 9, 15, 19, 22
अनुसूचित महिला वार्ड नं.- 9 और 19
-----------------------------------------
नगरपालिका महेंद्रगढ़
कुल जनसंख्या - 42000
कुल वोट -21033
महिला वोटर -9950
पुरुष वोटर -11083
कुल वार्ड - 15
कुल बूथ - 15
चेयरमैन सीट कैटेगरी - सामान्य
सामान्य वार्ड नं.- 2, 3, 6, 8, 9, 10, 14, 15
सामान्य महिला वार्ड नं.- 1, 4, 5, 7
अनुसूचित वार्ड वार्ड नं.- 11, 12, 13
अनुसूचित महिला वार्ड नं. - 11
नए वोटर जुड़े - 1885
-----------------------------------------
नगरपालिका नांगल चौधरी।
कुल जनसंख्या - 15281
कुल वोट -10131
महिला वोटर -4683
पुरुष वोटर -5448
कुल वार्ड - 13
कुल बूथ - 13
चेयरमैन सीट कैटेगरी - महिला (सामान्य)
सामान्य वार्ड नं.- 2, 3, 4, 7, 10, 12, 13
सामान्य महिला वार्ड नं. - 1, 5, 6, 9, 11अनुसूचित वार्ड नं. - 08
नए वोटर जुड़े - 520
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed