{"_id":"58c442fe4f1c1bd810dc646a","slug":"three-arest-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 27 हजार की जुआ राशि के साथ तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 27 हजार की जुआ राशि के साथ तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के मोहल्ला उत्तम नगर के एक प्लाट से तीन युवकों को जुआ खेलते हुए काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुर्जरवाड़ा निवासी प्रवीण और सोनू तथा बड़ा तालाब निवासी सतबीर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला उत्तम नगर स्थित एक प्लाट में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 27 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन