{"_id":"65de27aaeb6bd89f7605453d","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-money-from-pockets-in-cattle-fair-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107748-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पशु मेले में जेब से रुपये चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पशु मेले में जेब से रुपये चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पशु मेला में खाने के मैस में रुपये चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान भिवानी के पुराना मेला मैदान गंवार फैक्ट्री के पीछे रहने वाले अजय, सोनू और कृष्ण के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने हकेंवि पाली के मैदान में पशु धन मेले में खाने की पंडाल में जेब से रुपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता बलवान सिंह वासी लीजवाणा खुर्द थाना जुलाना जींद ने जेब से पैसे चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें उसने बताया कि 26 फरवरी को वह व उसका भाई कृष्ण पशुधन मेला हकेवि महेंद्रगढ़ में मेला देखने के लिए आए हुए थे। समय करीब 12 बजे दिन में वह और उसका भाई मेले के अंदर चल रहे खाने के मैस में खाना खा रहे थे। जहां पर काफी भीड़ थी। खाना खाने के बाद देखा तो उसके भाई कृष्ण के कमीज की बाई जेब से 22500 रुपये चोरी हुए मिले जो खाना खाते समय भीड़ में किसी ने जेब से निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी समय खाना खा रहे अन्य तीन–चार व्यक्तियों की जेबों से भी रुपये चोरी हुए बताए गए।

27जेएनडी39: पीडि़त पूर्व कर्मचारी राधेश्याम। संवाद
विज्ञापन