फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thousands of goods ashes due to fire at two places

दो स्थानों पर आग लगने से हजारों का सामान राख

Tue, 17 May 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods ashes due to fire at two places
महेंद्रगढ़। शहर में मंगलवार को दो स्थानों पर आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दोनों ही स्थानों पर दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पहली घटना गांव महेंद्रगढ़ से कुहरावटा रोड के नजदीक गांव रिवासा में हुई। किसान के ट्यूबवेल के नजदीक पड़े ईंधन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से किसान राजेश के 20 एल्यूमिनियम के पाइप व अन्य सिंचाई उपकरण जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान राजेश ने बताया कि दोपहर को खेत में गया हुआ था तो उस समय बिजली नहीं थी। जैसी ही बिजली आई तो शार्ट सर्किट होने से वहां रखे ईंधन में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले पाइप व सिंचाई उपकरण जल चुके थे। पीड़ित किसान ने प्रशासन एवं सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वहीं वार्ड नंबर 3 में एक मकान में सिलेंडर में आग लगने से हजारों रुपये का सामना जलकर राख हो गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर काबू पाया गया। पीड़िता बंटी ने बताया कि उसका लड़का सुबह 8 बजे गैस पर दुध गर्म कर रहा था इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से वहां रखे बिस्तर, कपड़े, बेड सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed