फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Those who have unwavering faith in God never lose: Pandit Mahesh

भगवान के प्रति अटूट आस्था रखने वाले नहीं हारते : पंडित महेश

Tue, 09 Sep 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Those who have unwavering faith in God never lose: Pandit Mahesh
फोटो संख्या:-55 गांव उन्हाणी में कथा का रसपान करते हुए श्रद्धालु---संवाद
कनीना। गांव उन्हाणी स्थित स्वामियों की ढाणी में चल रही सप्ताहभर की श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ।
विज्ञापन

वृंदावन गोवर्धन धाम से पधारे भागवताचार्य पंडित महेश शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद और ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए धर्म, सत्य और भक्ति की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि भक्त कभी विपरीत परिस्थितियों से पराजित नहीं होते, बल्कि उनके जीवन में स्वयं ईश्वर सहायक बनते हैं।
विज्ञापन

कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जय श्रीकृष्ण के जयघोष करते रहे। समिति की ओर से बताया गया कि प्रतिदिन की भांति कथा उपरांत प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर राजकुमार स्वामी, मुकेश स्वामी, वीरेंद्र स्वामी, लाल सिंह स्वामी, राजेश स्वामी, इंद्र स्वामी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी ग्रामीणों और भक्तों से आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में भी कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed