फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   This is my defeat, not BJP's: Dr. Abhay Singh

भाजपा की नहीं, यह मेरी हार है : डाॅ. अभय सिंह

Sun, 27 Oct 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
This is my defeat, not BJP's: Dr. Abhay Singh
फोटो नंबर-25नांगल चौधरी में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व विधायक डा. अभयसिंह यादव। स्रो
नांगल चौधरी। 10 वर्ष पहले राजनीतिक मैदान में कदम रखा था। नांगल चौधरी की जनता से जो प्यार मुझे मिला उसका शुक्रगुजार हूं तथा मैं इस क्षेत्र के लिए जो कर सकता था, वह मैंने अपनी आत्मा से बिना किसी भेदभाव के किया। यह हार भाजपा की नहीं, यह हार मेरी अपनी है। यह हार विकास की राजनीति की है।
विज्ञापन


यह बातें रविवार को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव ने चुनाव के बाद अपने पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। विनायक गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने यादव की अगुवाई में भाजपा द्वारा चलाई गई ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाषण के दौरान कई जोशिले समर्थकों ने भाजपा के ही उन नामदार नेताओं के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करने से भी गुरेज नहीं किया, जिन्होंने पार्टी में रह कर पार्टी को चुनाव हरवाने का षडयंत्र रचा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हार की वजह से थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन मतदाताओं के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed