फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Third accused arrested in the case of snatching bike and mobile

बाइक और मोबाइल छीनने के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई

Wed, 22 Dec 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in the case of snatching bike and mobile
पुलिस ने रास्ता रोककर मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मूला उर्फ मुकेश निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटा बड़ा तालाब के पास रास्ता रोककर बाइक व मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों को पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विपिन निवासी दशमेश नगर ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि वह ड्राइवरी करता है। शाम के समय ड्यूटी पर जा रहा था तो छोटा बड़ा तालाब के पास बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर उसकी पिटाई की और मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन लिया। शिकायतकर्ता ने दोनों युवकों को नामजद कर लिया। शहर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी मूला उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों राहुल, रमन को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। जो दशमेश नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी मूला उर्फ मुकेश को 1 दिन के रिमांड पर लेकर वारदात के समय छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed