सदर थाना पुलिस नारनौल ने बाछोद के एक शराब ठेकेे के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ बाबा निवासी देवास महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस उसे राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी महेंद्रगढ़ और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े और अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने ने बाछोद में ठेके के सेल्समैन की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नारनौल के मोहल्ला रावका निवासी राधेश्याम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई योगपाल गांव बाछोद में शराब के ठेके पर सेल्समैन था। जिसकी रात के समय में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस पर थाना सदर नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल महेश निवासी बाछोद और विजय उर्फ टोनी निवासी बोचड़िया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ में उन्होेंने अपने अन्य साथियों का नाम बताया था। पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है।