{"_id":"69cd5cdef1ec9c78af074090","slug":"thieves-made-away-with-jewellery-worth-lakhs-in-broad-daylight-in-nangal-chaudhary-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137954-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में दिनदहाड़े लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव नांगल कालिया में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि 31 मार्च को सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच उनके घर से चोरी हो गई। वह सुबह साढ़े 9 बजे पत्नी राजेश को लाने के लिए ससुराल गए थे। उनके माता-पिता खेतों में सरसों निकलवाने गए थे। बेटा नारनौल कोचिंग गया था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। जब वह पत्नी को लेकर घर आए तो घर का ताला टूटा था। अलमारी का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
अलमारी से एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, 2 जोड़ी बाली, एक सोने की चेन, 2 जोड़ी अंगूठी, एक नथ, एक टीका, 10 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी पाजेब व कड़ा बच्चों का, 500 ग्राम की चांदी की कड़ी, एक चांदी का सिक्का, 300 ग्राम पुरानी चांदी, 250 ग्राम के 2 कड़े चांदी, तीन चांदी की चेन व 1000 रुपये के आसपास नकदी गायब मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।