{"_id":"647c37e3039acfce360fb663","slug":"thieves-broke-locks-of-temple-and-shops-in-mahendragarh-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: एक ही रात में दो दुकानों और मंदिर में चोरी, मूर्ति का शीशा तोड़ते समय हाथ में लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: एक ही रात में दो दुकानों और मंदिर में चोरी, मूर्ति का शीशा तोड़ते समय हाथ में लगी चोट
Sun, 04 Jun 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 PM IST
सार
शनिवार रात एक बजे दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में श्याम बाबा व माता की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ते समय चोर के हाथ की नस कटने से आसपास खून बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मंदिर में रखे दान पात्रों को भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में मंदिर में चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के मोहल्ला पास से एक ही रात में चोरों ने एक मंदिर और दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों से सामान और मंदिर के दो दान पात्रों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर जांच के बाद यह खुलासा हुआ है।
शनिवार रात एक बजे दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में श्याम बाबा व माता की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ते समय चोर के हाथ की नस कटने से आसपास खून बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मंदिर में रखे दान पात्रों को भी चोर अपने साथ ले गए। रविवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को 112 पर कॉल करके दी गई। सूचना पाकर मौके पर 112 टीम के साथ साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व सीआईए टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।