{"_id":"659843ce7728dd905404ad3c","slug":"thieves-broke-into-a-locked-house-in-keshav-nagar-narnol-news-c-196-1-sroh1013-8112-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: केशव नगर में चोरों ने बंद मकान में लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: केशव नगर में चोरों ने बंद मकान में लगाई सेंध
Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला केशव नगर में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दनचौली हाल आबाद केशव नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को अपने बच्चों को लेकर गांव दनचौली चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह वापिस आया तो देखा तो उसके मकान का ताला और अंदर वाले दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी। मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान की जांच की तो कमरे के अंदर बैड में रखे छोटे पर्स में 4 जोड़ी सोने की बाली, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने के मंगल सूत्र, एक टेवड़ा व एक वाॅशिंग मशीन भी गायब मिली। जिन्हें अज्ञात लोग चोरी करके ले गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उसने एक शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।