{"_id":"670c40dba768834307048d44","slug":"thieves-also-became-hi-tech-stealing-luggage-of-passengers-in-reserved-compartment-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117038-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चोर भी हुए हाईटेक, आरक्षित डिब्बे में यात्रियों का उड़ा रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चोर भी हुए हाईटेक, आरक्षित डिब्बे में यात्रियों का उड़ा रहे सामान
Mon, 14 Oct 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
नारनौल। अब ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर भी हाईटेक हो गए हैं। वह भी आरक्षित सीट करवाकर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
जनवरी से अब तक की बात की जाए तो 50 अधिक रेवाड़ी जीआरपी थाने में यात्री शिकायत दे चुके हैं। इनमें से करीब 20 मामले अकेले महेंद्रगढ़ जिले में अलग-अलग ट्रेनों में आने वाले यात्रियों की है। इसमें किसी परिवार के 15 तोला सोना तो किसी के हीरो का ब्रेसलेट चोरी हो गया। वहीं मोबाइल से लेकर लैपटाॅप के मामले भी अनेक हैं।
ऐसे में सामान्य की तुलना में आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों के साथ चोरी की घटना ज्यादा हो रही है। इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से रेलवे स्टेशन पर उतर जाते हैं, इसकी वजह से चोरों तक पहुंचना जीआरपी के लिए भी चुनौती बनी हुई है।
रात के समय होती है ज्यादातर चोरी
ट्रेन में आरक्षित सीट पर सफर करने वाले यात्री अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन वह रात को जब सो जाते हैं तो डिब्बे में सफर कर रहा चोर फायदा उठा कर घटना को अंजाम देकर चला जाता है। चोरों को भी पता है कि आरक्षित डिब्बे में सफर करने वाले व्यक्ति के पास कुछ महंगा सामान तो मिलेगा ही। इसकी वजह से आए दिन ट्रेनों में चोरी की वारदात सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
यह हुईं चोरी की बड़ी वारदातें
-मुलकेश कुमार 24 जनवरी को जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस से जम्मू से अजमेर एसी कोच में सफर कर रहा था। वह रात को खाना खाकर सो गए। रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचे तो बैग नहीं मिला। बैग में जरूरी कागजात के साथ 8000 रुपये नगद और एक हीरे का ब्रेसलेट था, जो चोरी हो गए।
- मुरादाबाद की शादमा 30 जनवरी को कामख्या एक्सप्रेस से जोधपुर से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान रेवाड़ी स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन चली तो एक युवक बैग छिन कर भाग गया। इसमें सोने का लॉकेट व अंगूठी रखी थी।
-5 फरवरी को सुमित परिवार के साथ चंडीगढ़-बांद्रा में वडोदरा से जयसिंह पुर खेडा जा रही थी। इस दौरान रेवाड़ी और नारनौल के बीच 20 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए। यह परिवार आरक्षित डिब्बे में सफर कर रहा था।
-22 फरवरी को सुदेश नाम की महिला लोहारू से दिल्ली कैंट जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में उसकी 2.722 ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई।
- जोधपुर की मधू एक मार्च को रूणिचा एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए आरक्षित डिब्बे में सफर कर रही थी। उसका सामान अटेली के पास था, लेकिन रेवाड़ी से पहले बैग चोरी हो गया। उसके बैग में सोने का एक झुमका और हार था। वहीं रुपये भी बैग में थे।
-सीकर की डॉ. करिश्मा 27 अप्रैल को अपने सास-ससुर के साथ सैनिक एक्सप्रेस से सीकर से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान महेंद्रगढ़ के पास उनके बैग से सोने की 7.5 ग्राम की चेन, एक मटर माला और 50000 रुपये चोरी हो गए।
-21 जून को मनप्रीत सिंह किशनगढ़ से दिल्ली कैंट जा रहा था। नारनौल रेलवे स्टेशन के आस पास बैग चोरी हो गया, जिसमें एक एचडी लैपटॉप, नगदी व अन्य दस्तावेज थे।
-16 जुलाई को बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली से बीकानेर जा रहा था। कनीना के पास बैग से सोने की चेन, हीरे का पैंडल सहित मोबाइल चोरी हो गया।
-30 जुलाई को राहुल झुन्झुनू से सैनिक एक्सप्रेस में बैठ कर दिल्ली जा रहा था। इस दौरान रेवाड़ी के पास बैग चोरी हो गया। जिसमें मोबाइल, रुपये व अन्य सामान था।
-आठ अगस्त को गिरिश आचार्य बीकानेर से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी का महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के बीच बैग चोरी हो गया, जिसमें सोने की चेन, कान की बालिया, नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया।
-19 अगस्त को अनूप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बीकानेर एक्सप्रेस से गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ आ रहा था। उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई।
12 सितंबर को अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस में संजीव कुमार जयपुर आ रहा था। रेवाड़ी से पहले सोने की चार चुड़ी, सोने की चार अंगूठी, सोने की एक खड़ी, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हो गया।
-21 सितंबर को चेतक एक्सप्रेस में चढ़ते समय रेवाड़ी की मनीषा के गले से सोने की चेन चोरी हो गई।
-3 अक्तूबर को बांद्रा-चंडीगढ़ में मुंबई से नारनौल आ रहे प्रेमप्रकाश का फुलेरा के पास सामान चोरी हो गया। बैग में मोबाइल, नगदी, एटीएम सहित अन्य कागजात थे।
-7 अक्तूबर को बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मुंबई से नारनौल आ रहे परिवार का सामान चोरी हो गया। इस दौरान 2 सोने की चेन, सोने का झुमका, सोने का एक लॉकेट, सोने के टॉपस सहित अन्य आभूषण चोरी हो गए।