फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   They built the road but forgot to build the drainage system...people are suffering due to waterlogging.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क तो बना दी लेकिन नाला बनाना भूल गए...जलभराव से लोग परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
They built the road but forgot to build the drainage system...people are suffering due to waterlogging.
फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के माजरा चुंगी से फाटक तक सड़क निर्माण तो करा दिया लेकिन नगर पालिका जल निकासी के लिए नाला बनाना भूल गई। दुकानदारों व लोगों के विरोध के बाद भी यहां पर नालों का निर्माण नहीं किया गया और अब लोग यहां परेशानी झेल रहे हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से डेढ़ साल पहले यहां पर सड़क का निर्माण कराया गया था। इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर नाली बनाने के लिए इस निर्माण का विरोध भी किया और नगर पालिका से सड़क के साथ नालों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

उस दौरान नगर पालिका अधिकारियों ने बाद में नाला बनाने व डिवाइडर बनाने का आश्वासन दिया। अब हालात ऐसे हैं कि घरों व दुकानों का का पानी सड़क पर आ रहा है और इससे पूरे दिन फिसलन बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नतीजतन, आसपास की बस्तियों और दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर फैल रहा है।
लेंटर की सड़क होने के कारण फिसल अधिक रहती है और वाहनों के ब्रेक भी नहीं लग पाते हैं। ब्रेक लगाते ही वाहन आगे की ओर फिसल जाते हैं और इससे कई बार दुकानों में घुस जाते हैं।
वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उधर, गंदा पानी दुकानों के सामने जमा रहने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है।
नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अक्सर जलभराव वाले स्थानों पर सड़कों की हालत वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो जाती है और इसमें सड़क भी रोड़ियां बाहर आने गड्ढे बन जाते हैं।
------------
दुकान के सामने दिन-रात पानी भरा रहता है और इससे आसपास दुर्गंध बनी रहती है। करीब डेढ़ साल से समस्या बनी हुई है और अब तक इसका समधान नहीं हो पाया है। -विक्रम, दुकानदार
-------------
सड़क बनाते समय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई थी और अब भी कई बार अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया है लेकिन समस्या जस की तस है। -विपिन, दुकानदार
--------------
दूषित जलभराव से वाहनों के गुजरने पर छीटें दुकानों में आ रही है और बाहर पानी भरे होने से ग्राहक भी दुकान पर सामान लेने से किनारा कर रहे हैं। -सुरेश, दुकानदार
------------
नगर पालिका अधिकारी प्रतिदिन यहां से आवागमन करते हैं और फिर भी आंख बंद कर चले जाते हैं। उनको नागरिकों की समस्या से कोई वास्ता नहीं है। -सुभाष, दुकानदार
---------------------
- वर्जन:
इस रोड को मॉडल रोड बनाया जाएगा और इस दोरान नालों व डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

फोटो संख्या:62 नाले के अभाव में माजरा चुंगी रोड पर आ रहा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed