फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There will be no electricity crisis in the state, the state has 25 days of coal balance

प्रदेश में नहीं रहेगा बिजली संकट, राज्य के पास है 25 दिन का कोयल शेष

Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will be no electricity crisis in the state, the state has 25 days of coal balance
उद्घाटन करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Narnol
नारनौल। देश में कोयले की कमी की कमी के कारण बिजली संकट पर प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे पास कोयले की कोई कमी नहीं है। 25 दिन का कोयला हमारे पास रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मीटिंग लेकर यह सुनिश्चित किया है कि दिल्ली एवं हरियाणा को एडिशनल रैंक देकर सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता आने वाले दिनों में प्रदेश बिजली का कोई संकट होगा। मंगलवार को डिप्टी सीएम चौटाला ने नारनौल में आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखी है तथा 151 लाख रुपये सतनाली सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन

बाक्स:
एक से डेढ़ महीने में शुरू होगा बाछोद के अंदर एफटीआई
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाछौद में स्थापित किए जा रहे फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एफटीआई) पूरे देश का इकलौता इंस्टीट्यूट है। उन्होंने बताया कि इसके अंदर प्रति वर्ष 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की परमिशन आनी है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने बाद विमान आकर यहां ट्रेनिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन

17 तारीख से पहले किसानों के खाते में डाले जाएंगे 600 रुपये
मीडिया के समक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मार्केट मे बाजरे का मूल्य 1650 रुपये हैं और भावातंर राशि 600 रुपये से हम 2250 रुपये की राशि को टच कर देंगे। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल आज बेचे या दो महीने बाद बेचे। अगर वह पंजीकृत किसान है तो 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उनके खाते में 17 अक्तूबर से पहले ट्रांसफर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

:
सरकार ने अवैध शराब पर करी सख्ताई:
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने निरंतर सख्ती बढ़ा रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि जहां पहले 90-92 एफआईआर दर्ज होती थीं। ब्रीच-ब्रीच के केस 1250 हैं जबकि एफआईआर और भी ज्यादा हैं। सख्ती बढ़ेगी तभी सिस्टम सुधरेगा। दो वर्ष में हमने काफी सुधार किया है। उन्होंने माना ब्रीच होती है कि तमाम अधिकारियों को सख्त आदेश है कि कोई ब्रीच करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed