फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was heavy rain on traders and shopkeepers, business reached 11 crores

व्यापारियों व दुकानदारों पर जमकर हुई धनवर्षा, 10 करोड़ पहुंचा कारोबार

Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
There was heavy rain on traders and shopkeepers, business reached 11 crores
धनतेरस पर्व पर शंकर मार्केंट महेंद्रगढ़ में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। धनतेरस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने व्यापारियों व दुकानदारों पर जमकर धनवर्षा की। मंगलवार को शहर में वाहन से लेकर सोने एवं बर्तनों का करीब 11 करोड़ का कारोबार हुआ। शहर की आभूषणों से संबंधित करीब 60 दुकानों पर 6 करोड़ का कारोबार हुआ। शहर की करीब 50 दुकानों पर 50 क्विंटल से अधिक मिठाई भी बिकी तथा मिठाई के कुल कारोबार का आंकड़ा भी 15 लाख रहा। क्षेत्र के लोगों ने शहर की करीब 15 बर्तनों की छोटी बड़ी दुकानों पर लुटिया से लेकर बड़े बर्तनों की जमकर खरीदारी की। बर्तन के कारोबार का आंकड़ा भी एक करोड़ रहा।
विज्ञापन

- स्वर्णकारों पर हुई सबसे अधिक धनवर्षा
धनतेरस पर शहर की करीब 60 छोटी-बड़ी दुकानों पर महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की। इस बार सबसे अधिक मांग डिजाइनदार गहनों की रही। स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान लक्खीराम सोनी ने बताया कि पिछले दो वर्ष कोरोना के चलते कारोबार कम रहा। लेकिन इस बार लोगों में खासा उत्साह रहा जिसके चलते इस बार अच्छा कारोबार रहा है।
विज्ञापन

------------
- 35 लाख पहुंचा झाड़ु का कारोबार
झाड़ु को शुभ एवं लक्ष्मी एवं सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसके चलते झाड़ु का कारोबार भी 35 लाख के करीब पहुंच गया। शहर की करीब 500 छोटी बड़ी दुकानों पर सबसे अधिक झाड़ु की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस बार व्यापारियों एवं दुकानदारों में रखा उत्साह:
पिछले दो वर्षों से कोरोना संकट के चलते इस बार बाजार भी इस दौर से उबरा है। लोगों द्वारा भी इस बार जमकर खरीदारी की गई है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने दुकानों के बाहर भी अधिक भीड़ नहीं रही। पंच पर्व को लेकर शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। पशुओं की साज सज्जा से घरेलू जरूरत का हर सामान बाजार में उपलब्ध रहा।

- 210 बाइक व 20 ट्रेक्टर की हुई बिक्री:
ट्रैक्टर से लेकर बाइक व स्कूटी की कुल 20 एजेंसियों पर करीब 210 बाइक, स्कूटी व 20 के करीब ट्रैक्टर भी धनतेरस के अवसर बिक्री किए गए हैं इसके कारोबार का आंकड़ा भी करीब 3 करोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed