{"_id":"6907a855780f581d070e69e5","slug":"there-was-a-strong-demand-for-car-decorations-and-garlands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131795-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ियों की सजावट और वरमालाओं की रही जबरदस्त मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ियों की सजावट और वरमालाओं की रही जबरदस्त मांग
Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। देव उठनी एकादशी के स्वयं सिद्ध मुहूर्त पर रविवार को शहर में 500 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पूरे दिन शहर बैंडबाजों व शहनाई की आवाज गूंजती रही।
फूल विक्रेता दयानंद सैनी और भगत सिंह ने बताया कि इस शुभ मुहूर्त को लेकर करीब एक महीने पहले से ही 15 से 20 गाड़ियां सजावट के लिए एडवांस में बुक थी, जबकि रविवार को 15 से 20 अतिरिक्त गाड़ियों की सजावट भी की गई। शहर में लगभग 25 से 30 दुकानों पर दिनभर गाड़ियों की सजावट का कार्य चलता रहा। दुकानदारों ने बताया कि प्रत्येक दुकान पर औसतन 30 से 40 गाड़ियां सजाई गईं।
गाड़ियों की सजावट के लिए दरें 2100 रुपये से 5100 रुपये तक रहीं, जिसमें कीमत के अनुसार डिजाइन और फूलों की गुणवत्ता रखी गई। इसके साथ ही वरमालाओं और फूलों के बुके की भी जोरदार बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार वरमाला की कीमत 1100 रुपये से 5100 रुपये तक रही, जिसमें “विराट कोहली वरमाला” डिजाइन की विशेष मांग रही, जिसकी कीमत 5100 रुपये थी। वहीं बुके की कीमत 200 रुपये से 2100 रुपये तक रही। शहर के फूल बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। देव उठनी एकादशी पर शुभ विवाह मुहूर्त होने के कारण शहर के लगभग सभी मैरिज पैलेस बुक रहे। अ